
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी होने वाली दुल्हनिया उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज हैं। हालांकि, रिंकू सिंह के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
रिंकू सिंह भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा थे और वे 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी खेलेंगे। आईपीएल 2023 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और 2024 सीजन में भी अपने योगदान से टीम को खिताब जिताने में मदद की। अब सोशल मीडिया पर उनके और प्रिया सरोज के सगाई की खबरें चर्चा में हैं।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई हो गई है. तमाम सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह की होने वाले दुल्हनिया यूपी से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज हैं, जिनसे उनकी सगाई हो गई है.
Rinku Singh Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई हो गई है. तमाम सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह की होने वाले दुल्हनिया यूपी से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज हैं, जिनसे उनका रोका हो गया है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि, स्टार क्रिकेटर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.
रिंकू सिंह भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा थे, जो एक ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में टीम के साथ थे. रिंकू सिंह 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज टीम में शामिल हैं. आईपीएल 2023 से नाम बनाने वाले इस क्रिकेटर के लिए 2024 सीजन सामान्य रहा, जिसमें उन्होंने 18.67 की औसत से 168 रन बनाए. हालांकि, उनकी टीम KKR ने अपना तीसरा खिताब जीता.
रिंकू भारत के लिए 30 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 507 रन बनाए हैं. इसके अलावा 2 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 55 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह कई मौकों पर मैच फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा चुके हैं. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनकी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के सगाई हो गई है.
सोशल मीडिया पर दावा:
source : zeenews
कौन हैं रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया Priya Saroj? BJP के कद्दावर नेता को हराकर बनीं सांसद; विरासत में मिली है राजनीति
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली। तूफानी भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी से मछलीशहर सीट की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हो गया है। ऐसे में रिंकू सिंह के फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि रिंकू होने वाली दुल्हनियां कौंन हैं। उनकी पढ़ाई कहां से हुई है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर समाने आई। स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी से मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हो गया है। अब दोनों जल्द ही एक-दूजे के भी हो जाएंगे। इस बीच रिंकू के फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि स्टार क्रिकेटर की होने वाली दुल्हनियां कौंन हैं।
बीजेपी नेता से हुई टक्कर
प्रिया सरोज की बात करें तो राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया। ऐसे में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मछली शहर सीट से युवा प्रिया सरोज को चुनावी मैदान में उतारा। प्रिया सरोज का सामना भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया था।
पिता 3 बार सांसद रहे
- प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी राजनीती में काफी सक्रिय रहे हैं।
- वह मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार ( साल 1999, साल 2004, साल 2009) सांसद रहे।
- इसके बाद उनकी विरातस को बेटी प्रिया सरोज आगे बढ़ा रही हैं।
- प्रिया सरोज की बात करें तो उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को बनारस में हुआ था।
- उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से उन्होंने LLB की है।
पिता ने सगाई की खबरों से किया इनकार
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की खबर पर उनके पिता तूफानी सरोज ने कहा है कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। अभी बेटी प्रिया सरोज की सगाई की बात चल रही है। सगाई होने की खबर को नहीं फैलाया जाए।
22 जनवरी से खेलते नजर आएंगे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी। इस दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल होंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20 : 22 जनवरी- ईडन गार्डन, कोलकाता
- दूसरा टी20 : 25 जनवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- तीसरा टी20 : 28 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
- चौथा टी20 : 31 जनवरी- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
- पांचवां टी20 : 2 फरवरी- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- source :jagran